जरही/भटगांव। भैयाथान विकासखण्ड के सुदामानगर खेल मैदान में शारदा क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। महेशपुर ने बुंदिया को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष शिवनाथ पैकरा, महामंत्री रमेश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, मंत्री जयप्रकाश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को 10 हजार व शील्ड और उपविजेता टीम के खिलाड़ियो 6 हजार व शील्ड प्रदान किया गया। पूर्व गृहमंत्री पैकरा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उपविजेता टीम को भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ी फुटबाल के माध्यम से भी अपना कैरियर बना सकते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जिससे खिलाड़ियों को एक मंच मिल सके और वे अपनी प्रतिभा को दिखा सकें। सुभाष राजवाडे ने कहा कि खिलाड़ी में खेल भावना होना जरूरी है। इसी पर शारीरिक, मानसिक विकास निर्भर है। खेलों के प्रति बच्चों की रूचि बढ़े इसके लिए प्रयास करना चाहिए। खेल भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। इस दौरान राजकुमार पैकरा, इंद्रजीत पैकरा, विफल पैकरा, नंदू लाल पैकरा, नानू सिंह, अमर पैकरा, दूधनाथ पैकरा, देवनाथ पैकरा, संतोष पैकरा, देव, चंद्रकला, संतोषी पैकरा, शीला पैकरा, संतोष पैकरा, करुणा पैकरा के अलावा काफी लोग उपस्थित रहे।[11/01, 15:33] नईदुनिया,,गिरिजा कुमार: *अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, साथी का चल रहा उपचार*अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर खड़गवां निवासी अमरनाथ पिता गरीबा (19) वर्ष की अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में मौत हो गई, साथी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक अमरनाथ बीते शाम को लगभग सवा आठ बजे घर में बिना बताए अपने दोस्त सुखदेव के साथ मोटरसाइकिल से निकला था। रात करीब 9:30 बजे गांव के सरपंच तुलेश्वर केहरी ने मोबाइल में स्वजनों को सूचना दी कि अमरनाथ व सुखदेव का ग्राम जगन्नाथपुर व धरमपुर के बीच मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है, दोनों को चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल लाया गया है। स्वजन देर रात राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर पहुंचे यहां रात 11:15 बजे चिकित्सक ने अमरनाथ को जांच कर मृत घोषित कर दिया। साथी सुखदेव का उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।