एसडीएम ने शहर के चौक चौराहों में माक्स का वितरण कर कराया कोरोना वायरस की जा॑च

मनेंद्रगढ़ ! देशभर में कारोना संक्रमण के तीसरे लहर के आहट के बीच स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रतिकुल परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं टीकाकरण का रफ्तार भी तेज किया गया है। हर दिन डोर टू डोर अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। इक्के दुक्के संक्रमित मिलने से लोग अब पूरी तरह से लापरवाह हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग अब कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार, दुकान, सड़क, सरकारी और निजी दफ्तर में भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। बस स्टैंड, सरकारी दफ्तर, स्टेशन सभी जगह अनदेखी की जा रही है। लोग न तो मास्क पहन रहे हैं न ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर रहे हैं। कोविड-19 के तीसरे लहर नए वैरीअंट से लोगों को सतर्क व जागरूक करने हेतु शुक्रवार को एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर व एसडीओपी मनेंद्रगढ़ के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के चौक चौराहों पर पहुँचकर चौक चौराहों पर मास्क न लगाने वाले नागरिक , दुकानदार, ग्राहक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने के साथ ही कोविड-19 का टेस्ट कराया। साथ ही नागरिकों को नि:शुल्क मास्क वितरित किया गया । इसके पश्चात एसडीएम व एसडीओपी द्वारा घुटरीटोला अंतरराज्यीय बैरियर पर हो रहे कोविड-19 टेस्ट का निरीक्षण किया गया व अन्य राज्यों से मनेंद्रगढ़ या कोरिया जिले में आने वाले व्यक्तियों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया। एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने लोगों से बिना माक्स लगाए घर से नहीं निकलने की समझाइश दी है! उन्होंने कहा कि जिस तेजी के साथ संक्रमण बढ़ रहा है उससे बचाव के लिए माक्स लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना अति आवश्यक है!

Categorized in: