जोहान्सबर्ग – जोहान्सबर्ग टेस्ट शुरू होने से पहले भारतीय खेमे से एक बुरी खबर आई। विराट कोहली चोट की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो गए। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई। कोहली का नहीं खेलना यानी मिडल ऑर्डर थोड़ा कमजोर हो गया। ऐसे में अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पर दारोमदार बढ़ गया था। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। महान बल्लेबाज गावस्कर भी इन दोनों बल्लेबाजों से काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि पुजारा और रहाणे के पास अपना करियर बचाने के लिए बस एक पारी का मौका है।

भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद पुजारा क्रीज पर उतरे। पुजारा के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने शॉर्ट पिच बोलिंग आजमाई जिसका फायदा भी मिला। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। जबकि अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए।

गावस्कर ने कॉमेंट्री के दौरान कहा, ‘इन दोनों बल्लेबाजों पर पहले से ही काफी दबाव था। लेकिन अब आउट होने के बाद उन पर यह दबाव काफी बढ़ गया है। अपना टेस्ट करियर बचाने के लिए उनके पास सिर्फ एक पारी बचती है।’

उन्होंने कहा कि भारत की अगली पारी पर पुजारा और रहाणे का टेस्ट करियर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, ‘अगर भारत की दूसरी पारी होती है, जैसा कि लगता है कि होगी, इन दोनों के लिए काफी अहम हो सकती है।