राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के आईसीयू में शुरू हुआ नवाचार

अम्बिकापुर – दिसंबर से स्थानीय राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव स्मृति मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में आईसीयू में नवाचार किया जा रहा है। अब गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए मरीज पर चिकित्सक की सीधी नजर होगी।

लगातार चिकित्सकों की उपलब्धता रहे, गंभीर मरीजों को लगातार उनका परामर्श मिलता रहे, इस बात को ध्यान में रख कर। यह सब संभव हो पाया है रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरपर्सन आदित्येश्वर शरण सिंह देव के प्रयास से। उनके प्रयास से बेंगलुरू स्थित आईटी कंपनी के द्वारा डोलजी नाम का एक डिवाइस प्रत्येक आईसीयू बिस्तर पर स्थापित किया गया है। यह बैलिस्टिक कार्डियोलॉजी टेक्निक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मरीजों के वाइटल पैरामीटर्स की जानकारी सुलभता से उपचार करा रहा है, चिकित्सक नर्स के साथ सीधे मोबाइल पर 24 घंटा उपलब्ध रहेगा।

इस तकनीक का इस्तेमाल करने से अब हमेशा मरीज के नजदीक जाकर उसका उपचार करने की आवश्यकता नहीं है। मरीज का उपचार हेतु घर से भी 24 घंटे सलाह दे सकते हैं। आईसीयू के मरीजों को अब तत्काल किसी भी परेशानी में चिकित्सक सुगमता से सलाह व उपचार दे पाएंगे। साथ ही साथ उन पर सतत निगरानी रखी जा सकती है, जो कि आईसीयू के लिए बहुत अहम होता है। इस तकनीक का इस्तेमाल फॉर्मूला वन रेसिंग कारों में भी किया जाता है, जिसमें ड्राइवर की पूरी वाइटल पैरामीटर्स की जानकारी दूर बैठे मोबाइल यह कंप्यूटर पर देखी जा सकती है। बेंगलुरू स्थित कंपनी ने बताया कि इस तकनीक का उपयोग पूरे देश में लगभग 300 से ऊपर हॉस्पिटल कर रहे हैं और यह बेहद उन्नत तकनीक है, जिसका उपयोग करके हम लाखों लोगों की जान बचा सकते हैं। इस तरह का यह नया प्रयास मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में किया जा रहा है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी और चिकित्सक के बाहर रहने के बावजूद भी सुगमता से ईलाज सम्भव हो पायेगा।

Categorized in: