राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी अधिकारियों की टीम ने श्री रामऔतार बसोंड, पिता-सामरू, उम्र 45 वर्ष साकिन महेवा थाना बसंतपुर के पान ठेला की तलाशी लेने पर 40 पाव (7.20 ली.) विदेशी शराब जप्त किया है जो केवल मध्यप्रदेश में बिक्री योग्य है, के साथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)(क) 34 (2)/59(क)36 के तहत् प्रकरण कायम उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री जे.पी.एन.दीक्षित ने बताया कि अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे शराब पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा आबकारी विभाग सतत् निगरानी भी कर रहा है।

Categorized in: