राजेन्द्र ठाकुर( राजू )बलरामपुर – बलरामपुर जिले के तातापानी ग्राम पंचायत के सरपंच पति बलरामपुर जिले के सक्रीय सामाजिक कार्यकर्ता जो समाज के प्रति समर्पित रहने वाले अमरदीप मिंज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखते हुए मांग की है कि छत्तीसगढ़ के बुर्जुर्गों, दिव्यांगों एवं बिधवाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की बात कहीं है।
सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप मिंज ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राज्य में वृद्धा पेंशन में प्रति माह एक हजार रुपये कर दिया है। उसी तरह से छत्तीसगढ़ के बुर्जुर्गों को भी एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलना चाहिए I महंगाई तेजी से बढ़ी हुई है और बुजुर्गों का पेंशन उसी महंगाई वृद्धि के अनुपात में बढ़ना चाहिए I बुजुर्गों को ढलती उम्र में उन्हें दवा सहित अन्य आवश्यकता होती है ऐसे में वर्त्तमान पेंशन राशि 350 रुपए प्रति माह अब ऊंट के मुंह में जीरे के सामान है जो कि बुजुर्गों के साथ न्याय नहीं करने के सामान है I
सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप मिंज ने मीडिया से बात करते हुए में कहा है कि देश के कई राज्यों में बुजुर्गों की पेंशन राशि बढ़ गया है ऐसे में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग, वृद्ध और विधवा पेंशन राशि में बढ़ोतरी होनी चाहिए इन्होने कहा है कि साठ साल से अधिक उम्र के वैसे बुजुर्ग, दिव्यांग एवं विधवा जिनका बीपीएल सूचि में नाम दर्ज है उन्हें
एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार सुनिश्चित करे I

Categorized in: