अम्बिकापुर  
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जिला जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है जिससे रेत माफिया सकते में आ गए है। बुधवार को  प्रशासनिक अमलो के द्वारा अवैध रेत परिवहन करते उदयपुर तहसील में 2 ट्रेक्टर तथा  लखनपुर तहसील में 4 ट्रेक्टर और 1 ट्रक को ज़ब्त कर पुलिस के हवाले किया गया। एस.डी.एम. श्री अनिकेत साहू के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व अमले द्वारा लखनपुर तहसील के ग्राम सिंगीटाना में अवैध रेत परिवहन करने वाले 4 ट्रेक्टर और एक ट्रक को जब्त किया गया। इसी प्रकार उदयपुर तहसील में तहसीलदार श्री सुभाष शुक्ला के द्वारा अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। सभी जब्तशुदा वाहनों को सबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार को भी  उदयपुर तहसील के प्रशासनिक अमले के द्वारा ग्राम जजगा में रेड़ नदी से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रक को जब्त कर वाहन को उदयपुर थाना के  सुपुर्द कर किया गया था।

खनिजों के परिवहन एवं भण्डारण की जांच 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली

 
जिला खनिज प्रशासन द्वारा समय-समय पर खनिजों के परिवहन व भंडारण की जांच की जा रही है। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह तक रेत, गिट्टी, ईट एवं मुरूम के 133 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में दोषी व्यक्तियों से 20 लाख 603 रुपये जमा कराया गया।
उप संचालक श्री केके गोलघाटे ने बताया है कि नवम्बर महीने में उदयपुर क्षेत्र के अंतर्गत रेण्ड नदी के आस-पास के क्षेत्रों में जजगा, जजगी, कवलगिरी, तराजु व देवगढ़ क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन के 17 प्रकरण तैयार किए गए। तैयार प्रकरणों में 1 लाख 41 हजार 570 रुपये की अर्थदण्ड वसूल की गई। अवैध भंडारण के एक प्रकरण दर्ज कर 4 लाख 56 हजार रुपये के अर्थदण्ड की राशि जमा कराई गई। पिछले माह रेत अवैध परिवहन के 86 प्रकरण दर्ज कर 7 लाख 66 हजार 477 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित कर वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा कार्रवाई की जा रही है।



Categorized in: