राजपुर जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर सड़क मरम्मत नहीं कराने पर 6 दिसंबर को अलखडीहा चौक में प्रायोजित सड़क जाम एवं आन्दोलन को स्थगित करने विभागीय अधिकारी राजस्व चेतन साहू एवं राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंप उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर मरम्मत कार्य नहीं होने से परेशान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ ग्राम पंचायत अलखडीहा में दिनांक 06 दिसंबर को गअलखडीहा में मुख्य सड़क जाम कर बृहद रूप से आन्दोलन किया जाना था, 3 दिसंबर से सड़क मरम्मत का कार्य प्रारम्भ किये जाने के कारण स्थगित किया गया
राष्ट्रीय राज्यमार्ग 343 राजपुर से रामानुजगंज जाने वाली सड़क जो राजपुर से बासेन तक अत्यंत जर्जर हो चुकी है जिसकी सुधार कार्य के लिए कार्य का टेंडर भी हो चुका है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण पेंच रिपेयरिंग का कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका था जिसके लिए पिछले 2 माह पूर्व जनपद सदस्य नीरज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा अलखडीहा मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने 20 अक्टूबर 2021 से कार्य प्रारंभ करने का लिखित आश्वासन राजपुर एसडीएम के समक्ष दी थी लेकिन विभाग के अधिकारी इतने लापरवाही पूर्वक लिखित आश्वासन के बाद भी रिपेयरिंग कार्य प्रारंभ नही करा पाई थी जिससे ग्रामीण अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। जिसके लिए दोबारा जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने राजपुर एसडीएम को दोबारा ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी 1 दिसंबर को दी थी। जिसके बाद से राजपुर एसडीएम चेतन साहू ने अपने संज्ञान में लेते हुए तत्काल एनएच विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया था।
जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर आगामी चक्का जाम करने के आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है और विभाग को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का अपिल किया है।

Categorized in: