अम्बिकापुर – सरगुजा में धान खरीदी त्यौहार के तीसरे दिन भी लगातार जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी है इसी क्रम में सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगहे सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले और एसडीएम प्रदीप साहू का औचक निरीक्षण का दौर जारी है आज प्रशासनिक अमला कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कर्रा के औचक निरीक्षण पर पहुंचे और वहां पर उपस्थित किसानों से बात चीत की साथ ही टोकन काउंटर का जायजा लिया सरगुजा कलेक्टर ने टोकन काउंटर पर बैठकर टोकन काटने वाले ऑपरेटर से कई सवाल किए और सही जवाब दिए जाने पर अपनी खुशी भी जाहिर की सरगुजा कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि टोकन कटवाने में किसी भी किसान को किसी पर परेशानी का सामना ना करना पड़े साथी धान बेचने आने वाले किसानों को पानी तथा उनकी जरूरत की जरूरी सुविधाएं अवश्य मिले इस पर जोर दिया,,कर्रा धान समिति केन्द्र अंतर्गत 8 गांव आते हैं जिनमें कुल 798 किसान रजिस्टर्ड है तथा आज इस केंद्र में 12 किसानों के टोकन काटे गए थे
यही नही किसान सोसल डिस्टेंसिंग का भी पालन करे इसके लिए भी उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए और कहा कि मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग किया जाए ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो,,,।

Categorized in: