अनिल उपाध्याय
सीतापुर:-धर्मांतरण कराने वालों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई नही होने से नाराज भाजपाइयों ने प्रशासन की समझाइश के बाद अपना धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।प्रशासन द्वारा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नही होने एवं ऐसा करने वालो पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कही जाकर ये मामला शांत हुआ।
विदिति हो कि कल ग्राम सुर में कुछ धर्म प्रचारकों द्वारा चंगाई सभा का आयोजन किया गया था।जिसमे उन्होंने बीमारी ठीक होने का दावा कर लोगो को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे।जिसके भाजपा ने पुरजोर तरीके से विरोध किया था एवं पुलिस को खबर कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की माँग की थी।मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर धर्म परिवर्तन करा रहे धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार तो किया पर बिना कार्रवाई किये ही सभी को बाइज्जत रिहा कर दिया था।जिससे भाजपाई बौखला गये थे और कार्रवाई नही करने वाले पुलिस अधिकारी के विरुद्ध एसडीओपी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की माँग की थी।कार्रवाई नही होने पर भाजपाईयो ने धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम करने की बात कही थी।इसी सिलसिले में प्रशासन ने भाजपा के पदाधिकारियों संग एक बैठक विश्रामगृह में बुलाई थी।जिसमे एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो एवं एसडीओपी चंद्रकांत गवर्ना द्वारा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नही होने एवं करने वालो पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।इस आश्वासन के बाद भाजपाई माने और अपना पुर निर्धारित धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम स्थगित किया।इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह जिला मंत्री रोशन गुप्ता मंडल अध्यक्ष श्रवण दास रूपेश आर्य गुप्ता अनिल दास भवानी सिंह निखिल सिंह दीपक दास सहित काफी संख्या में भाजपाई एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Categorized in: