दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- भटगांव पुलिस ने बुंदिया (फुलवारपारा) में जुआ खेल रहे 09 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, भटगांव पुलिस को कई बार फुलवारपारा में जूआ खेलने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार की रात को थाना प्रभारी विमलेश सिंह को जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली कि कई जुआरी में जुआ खेल रहे हैं। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 09 लोगों से 25 हजार 100 रुपये नगद रुपए और ताश की गड्डी जब्त की है।

भटगांव थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि कई बार मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बुंदिया फुलवारपारा अटल चौक के पास कई व्यक्ति जुआ खेलने आते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 09 लोग में देवी प्रसाद गुप्ता, नंदकेश्वर गुप्ता, विसम्भर मानिकपुरी, चंचल राजवाड़े, मोहम्मद हुसैन उर्फ मुन्ना, अजय गुप्ता, रवि कुमार, आयुष अमित गुप्ता, नीलेश यादव को जुआ खेलते गिरफ्तार कर 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। भटगांव क्षेत्र आसपास जुआ के मामले में यह इलाका काफी सुर्खियों में था। लेकिन जुआरी हाथ नहीं लग रहे थे। इस बार पुलिस ने सफलता हासिल की है।

इस कार्यवाही में भटगांव थाना प्रभारी विमलेश सिंह, उप निरीक्षक उमेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक तारा यादव, भोला राजवाडे, मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल की अहम भूमिका रही।

Categorized in: