*सूरजपुर। संबलपुर की एक किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को लटोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि 3 नवम्बर को सम्बलपुर चौकी लटोरी के करन लकड़ा ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 नवम्बर की रात्रि में इसके किराना दुकान का ताला काटकर दुकान से करीब 47 हजार रुपये का किराना सामान अज्ञात  द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380  के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। चौकी लटोरी की पुलिस के द्वारा लगातार अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच शुक्रवार को चौकी प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कसलगिरी निवासी सोमारसाय अगरिया व विनोद अगरिया के पास काफी मात्रा में किराना सामान है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों का हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर सम्बलपुर स्थित किराना दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। जिनके निशानदेही पर चोरी की सामग्री उनके घरों से बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, पधान आरक्षक विशाल मिश्रा, संजय कुमार, आरक्षक ललन सिंह, अंबिका मराबी, शिव राजवाड़े व अशोक कन्नौजिया सक्रिय रहे।

Categorized in: