राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर –किसानों से धान खरीदी करने हेतु उपार्जन केन्द्रों में बारदाना की नियमित आपूर्ति/उपलब्धता बनाये रखने एवं निगरानी रखने के लिए जिला स्तरीय बारदाना सेल का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निंकुज, खाद्य अधिकारी श्री एस.बी.काम्टे, जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा, सहायक पंजीयक श्री आर.एन. पैंकरा, नोडल अधिकारी सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री एस.आर.भगत प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में उपयोग होने वाले बारदाने की संख्या का आंकलन कर कम से कम माह दिसम्बर 2021 में उपयोग होने वाले बारदाना की आपूर्ति उपार्जन केन्द्रों में सुनिश्चित करायेंगे। जिले में पीडीएस, मिलर एवं नये बारदाना आपूर्ति/उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी से समन्वय स्थापित करते हुए विशेष रूप से प्रयास करेंगे तथा धान खरीदी में किसान बारदाना के उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जायेगा। नामांकित अधिकारी प्रतिदिन रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

Categorized in: