सूरजपुर। मुख्यालय स्थित मंगल भवन में चलाए जा रहे चिरंजीवी सूरजपुर अभियान को निरंतर लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। ज्ञात हो कि कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के मार्गदर्शन एवं डीपीओ  चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर के द्वारा मुख्यमंत्री लक्ष्य सुपोषण अभियान अंतर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के उद्देश्य से चिरंजीवी सूरजपुर अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमे 100 से अधिक कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उन्हें पोषण आहार के साथ ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध की जा रही है। चिरंजीवी अभियान न केवल बच्चों अपितु महिलाओ के स्वास्थ्य लाभ का सीधा माध्यम बना है। जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल की पूरे प्रदेश के लोग काफी सराहना कर रहे हैं इसके साथ ही इस अभियान में सहभागी बनकर पोषण आहार के वितरण हेतु सहयोग प्रदान कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मंगल भवन में चल रहे चिरंजीवी शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों को भ्रमण कराकर सुपोषण प्रदर्शनी के रूप में अवलोकन कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम घुई के छत्तीसगढ़ महिला स्वयं सहायता की दीदियों को चिरंजीवी सूरजपुर का भ्रमण कराया गया। जिनके द्वारा सुपोषण के इस कार्य से प्रभावित होते हुए यहां बच्चों एवं महिलाओं को दिए जा रहे भोजन के लिए सहयोग का मन बनाया एवं 5100 रुपये सहयोग भावना से प्रदाय किये हैं। इस पुनीत कार्य के लिए डीपीओ श्री सिसोदिया ने समूह की समस्त सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Categorized in: