सूरजपुर। जिले की पुलिस ने विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र से गुम हुए करीब दस लाख रुपये के 40 नग मोबाईल फोन जप्त कर उनके वारिसानों को सौपा है। मोबाइल फोन आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है। इंसान की महत्वपूर्ण जरूरत बन चुके मोबाइल खोने व चोरी होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आमजनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर पुलिस के ब्लाग में गुम मोबाईल की सूचना देने की सुविधा उपलब्ध कराई है इसके अलावे लिंक  पर भी क्लीक कर गुम हुए मोबाईल के बारे में सूचना दी जा सकती है। गुम हुए मोबाईल की खोजबीन के लिए साईबर सेल को लगाया गया है। जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है।   साइबर सेल ने ऐसे करीब 10 लाख कीमत के 40 मोबाइल फोन को केवल एक महीने में ढूंढ निकाला है इन मोबाईलों को सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने उनके वारिसानों को वितरण किया है। मोबाइल खोजने में साइबर सेल से एसआई निलाम्बर मिश्रा, आरक्षक युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

Categorized in: