रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव छठ पर्व में सम्मिलित हो जिला पंचायत क्षेत्र के ग्रामों में जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे इसी दौरान जब वह ग्राम विशालपुर गए जहां पर दर्जनों महिलाएं छठ पर्व कर रही थी जैसे ही उन्होंने अपने जनप्रतिनिधि को देखा तो गाने के माध्यम से अपनी व्यथा बताई कि यहां लाइट नहीं है टेंट नहीं है, छठ घाट भी नहीं है जिसके बाद राजेश यादव ने अगले वर्ष वहां सारी व्यवस्था कर देने का वादा किया। वही जिस प्रकार से महिलाओं ने गाने के माध्यम से अपनी बात रखी यह तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।

इस संबंध में जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने बताया कि मैं अपने जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में छठ पर्व के अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घूम रहा था इसी दौरान ग्राम विशालपुर जैसे ही पहुंचा तो छठ व्रत कर रही महिलाएं जो अंधेरे में छठ कर रही थी उन्होंने गाने के माध्यम से अपनी बात रखी उन्होंने गाने के माध्यम से बताया कि यहां टेंट व्यवस्था नहीं है लाइट नहीं है छठ घाट नहीं बना है। राजेश यादव ने कहा कि जो जो व्रतियों के द्वारा मांग की गई है वह सभी मांगे अगली वर्ष पूरी होगी।

      

वीडियो हुआ वायरल…… जिस प्रकार से महिलाओं के द्वारा गीत के माध्यम से अपने जनप्रतिनिधि से बात रखी गई वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो

      

Categorized in: