रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- विधायक बृहस्पत सिंह के रायपुर प्रवास के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां रामानुजगंज विधानसभा के लोगों के द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित दर्जनों विधायक कुशलक्षेम जानने रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर के शाम को मुख्यमंत्री आवास में विधायक बृहस्पत सिंह को चक्कर आने लगा एवं तबीयत बिगड़ने लगा जिसके बाद तत्काल उन्हें रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उन्हें भर्ती करने की सलाह दी गई जिसके बाद से लगातार वहां इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर एवं शुगर बढ़ जाने के कारण चक्कर आ गया था एवं तबीयत बिगड़ रहा था परंतु अब सब कंट्रोल में कर लिया गया है। विधायक के अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद उनके समर्थकों द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है। आज शाम को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Categorized in: