राजेंद्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी अधिकारियों की टीम ने विकासखण्ड शंकरगढ़ के श्रीमती असामी देवी बरगाह पति सहदेव बरगाह, साकिन-ग्राम दोहना, थाना शंकरगढ़ के रहवासी मकान से 15 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

Categorized in: