राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर –बलरामपुर जिले के दहेजवार पंचायत में आज से पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया योग शिविर का संचालन जनपद पंचायत बलरामपुर के अध्यक्ष विनय सिंह पैकरा द्वारा किया जा रहा है। जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय सिंह पैकरा ने बताया कि योग एक ऐसा मार्ग है जिससे इंसान अपने जीवन जीने की कला सीखता है। योग प्राणायाम आयुर्वेद अपनाकर इंसान अपने जीवन अपने आयु को बढ़ा सकता है।दहेजवार पंचायत की बड़ी संख्या में लोग योग शिविर में शामिल हुए और 12 प्रकार की योगिंग जोगिंग 8 प्रकार के प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम के साथ पहले दिन का अभ्यास पूरा किया। जहां ग्रामीणों के द्वारा भी पूरी लगन के साथ योगाभ्यास किया गया। पूर्व में दहेजवार में होने वाले योग शिविर 3 दिन के लिए निर्धारित किया किया था लेकिन ग्रामीणों की मांग पर योग शिविर को 5 दिन का कर दिया गया। श्री पैकरा ने बताया कि वह 2014 से परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में हरिद्वार जाकर योग अभ्यास का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। जिसके बाद से वह लगातार क्षेत्र में लोगों को योग आयुर्वेद के बारे में बताते आ रहे हैं। उन्होंने कहा उन्हें जब भी अवसर मिलता है वह ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने की कला सिखाते हैं। पैकरा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी कोई अपने अपने घरों में रहकर भी सुबह के वक्त योगाभ्यास किया जा सकता है योगाभ्यास करने से हमें बहुत सारे लाभ हैं इसलिए आप सब योगाभ्यास अवश्य करें। योग शिविर में भी अवश्य आएं।

Categorized in: