बलरामपुर(राजेन्द्र ठाकुर)- जिले के क्वारंटिन सेंटर में युवक से मारपीट के आरोप के बाद सरगुजा सांसद और केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह पीडीत युवक से मिलने क्वारंटिन सेंटर पहुंची। पहले युवक दिलीप गुप्ता को जिला मुख्यालय के क्वारंटिन सेंटर में रखा गया था और यहीं पर उसने तहसीलदार और जनपद सीईओ के उपर मारपीट का आरोप लगाया था, मामले के तूल पकडने के बाद युवक को दूसरे क्वारंटिन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया था और वर्तमान में उसे ग्राम पंचायत डौरा के क्वारंटिन सेंटर में रखा गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह डौरा के क्वारंटिन सेंटर में पहुंची और यहां उन्होने युवक को सेंटर से बाहर निकालकर उसके साथ मुलाकात किया।रेणुका सिंह ने युवक से पूरे मामले की जानकारी ली और फिर युवक के पीठ में चोट के निशान को भी देखा। युवक के पीठ पर चोट के निशान देखकर सांसद रेणुका सिंह भडक गई और उन्होने वहीं पर तहसीलदार और जनपद सीईओ दोनों की क्लास लेना शुरु कर दिया। रेणुका सिंह ने दोनों को कडी फटकार लगाई और कहा की युवक के साथ दोनों अधिकारियों ने मारपीट किया है और फिर अपना जुर्म छिपाने के लिए उसे दूसरे क्वारंटिन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। रेणुका सिंह ने कहा की पीडीत युवक पढा लिखा है और अपने अधिकारों को जानता है और यही उसके लिए अपराध बन गया। युवक ने क्वारंटिन सेंटर का विडीयो बनाकर वायरल किया था उसके बाद दो अधिकारियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट किया था।मेरे फोन के बाद मामले में शिकायत लिया गया। रेणुका सिंह ने कहा की यहां लडकों को खाना गेट पर रख दिया जाता है।उन्होने कहा की मेरे पास शिकायत पहुंची तो मैं यहां पहुंची हूं। रेणुका सिंह ने कहा की युवक का मोबाईल भी चोरी कर लिया गया है,उन्होने सबसे पहले मारपीट करने वाले अधिकारियों को पहले क्वारंटिन करने की बात कही और उन्होने कहा की ये दोनों अधिकारी उसी पीडीत युवक के साथ क्वारंटिन मे रहेंगे। यहां प्रवासी मजदूरों के साथ बडा ही र्दुव्यवहार किया जा रहा है इसमें पूरी कार्रवाई कराउंगी और न्याय दिलांउंगी।

Categorized in: