मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन में पार्सल गोदाम को रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है अगर मनेंद्रगढ़ शहर के व्यापारी रेलवे को पत्राचार करते हैं तो पुनः मनेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन में पार्सल गोदाम खुल सकता है ! तत्संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के जुझारू पार्षद एवं जेडीआरयूसीसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के सदस्य श्यामसुंदर पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि मनेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन में स्थित पार्सल गोदाम रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है अगर मनेंद्रगढ़ शहर के व्यापारी रेलवे से पत्राचार करेंगे तो रेलवे पार्सल गोदाम को पुनः खोलने पर विचार कर सकता है ! श्री पोद्दार ने बताया कि उनके द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट संगठन के प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारीगण एवं स्थानीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया है कि मनेंद्रगढ़ में पार्सल गोदाम खोलने के संबंध में व्यापारी या तो स्वयं डीआरएम को सीधे तौर पर पत्राचार करें या कि फिर उन्हें ही लिखित पत्र दें ताकि मनेंद्रगढ़ में फिर से पार्सल गोदाम खोले जाने की पहल की जा सके ! श्री पोद्दार ने बताया कि विगत दिनों डीआरयूसीसी की बैठक में बंद पार्सल गोदाम को चालू करने पर चर्चा हुई थी जिसमें रेलवे के अधिकारियों ने स्पष्ट रुप से कहा है कि व्यापारी अगर लिखकर देंगे तो वे पुनः मनेंद्रगढ़ में पार्सल गोदाम प्रारंभ करने पर विचार कर सकते हैं !

Categorized in: