मनेंद्रगढ़! ऑल इंडिया लीनेस क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में जारी सेवा कार्यों के अंतर्गत पूरे सप्ताह भर प्रतिदिन सेवा गतिविधि की जा रही है इसके तहत आज वार्ड क्रमांक 9 के आंगनबाड़ी केंद्र में वृद्ध जनों का सम्मान करते हुए माइक्रो मेंबर लीनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा द्वारा उन्हें कंबल प्रदान किए गए एवं माइक्रो मेंबर अनीता फरमानिया ने स्वच्छता अभियान के तहत उपस्थित बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया तथा समस्त जनों को फल एवं बिस्किट भी दिये गए लीनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने बताया कि इससे पूर्व इसी सेवा सप्ताह में सतत किए गए सेवा कार्यों में ग्राम बरबसपुर के हाई स्कूल की छात्राओं को सेनेटरी पैड चेयरपर्सन सविता अग्रवाल द्वारा दिए गए साथ ही स्वल्पाहार भी कराया गया नशा मुक्ति के लिए जारी अभियान के तहत चेयरपर्सन श्वेता पोद्दार ने कोरिया को नशा मुक्त करने के लिए लोगों को जागृत करने हेतु रैली निकाली एवं नशा से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में उपस्थित जनो को अवगत कराया साथ ही ग्राम उजियारपुर में करोना मुक्त अभियान के तहत लोगों को करोना वैक्सीन सेंटर लाकर वैक्सिंग भी लगवाई ग्राम उजियारपुर के स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण भी किया गया, गौ सेवा संरक्षण तथा पोषण एवं स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न कार्य भी किए गए इस कार्यक्रम में लीनेस क्लब की प्रतिभा अग्रवाल,मधु जैन, बबीता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, मधु गायकवाड, प्रीति अग्रवाल एवं अरुणा अग्रवाल आदि उपस्थित रही!

Categorized in: