अंबिकापुर – भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल सिंह पुलिस अधीक्षक सरगुजा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा कर भाजयुमो रायगढ़ के अध्यक्ष सूरज शर्मा के ऊपर दर्ज एफआइआर को रद्द करने तथा नगर निगम आयुक्त को विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है ।

उक्त ज्ञापन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल सिंह ने कहा है कि भाजयुमो के रायगढ़ मंडल अध्यक्ष सूरज वर्मा द्वारा जनहित के मुद्दों व सब्जी विक्रेताओं की मांग के संदर्भ में नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था परंतु नगर निगम आयुक्त ने नगर निगम आयुक्त ने पुलिस से झूठी शिकायत कर एफ आई आर दर्ज करवा दिया है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धरा 144 के तहत कार्रवाई की है जो कांग्रेसी मानसिकता को प्रदर्शित करता है ।
उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों का कांग्रेसियों के इशारे पर कार्य करना बेहद निंदनीय है जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा कड़े शब्दों में निंदा करता है उक्त ज्ञापन में निश्चल सिंह ने महामहिम राज्यपाल महोदय से निवेदन करती अनुरोध किया है कि सूरज शर्मा के ऊपर दर्ज एफआइआर को वापस लिया जाए साथ ही नगर निगम आयुक्त के पर भी उचित करवाई किया जाए ।

Categorized in: