0 सरस्वतीपुर के ग्रामीणो ने की कलेक्टर से शिकायत

सूरजपुर। जिले के सरस्वतीपुर और रामपुर के कुछ ग्रामीणो को राशन न मिलने की शिकायत को लेकर आज बडी संख्या में दोनो गांव के ग्रामीण भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश गर्ग एवं जिला सहसंयोजक  राहुल जायसवाल की अगुवाई मे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। जिस पर कलेक्टर डा0 गौरव कुमार सिह ने तत्काल संज्ञान में लेते हुये खाद्य विभाग को दिये निर्देश के बाद सितम्बर माह का राशन ग्रामीणो को दिया गया एंव जुलाई अगस्त माह का राशन न देने के आरोप में ग्राम पंचायत सरस्वतीपुर के सरपंच अर्जुन सिंह के विरुद्ध थाना में अपराध दर्ज करा वसुली की कार्यवाही के निर्देश दिये है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सरस्वतीपुर के साथ रामपुर के ग्राम में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ग्रामवासियों को चावल, शक्कर एवं मिट्टी तेल पर्याप्त मात्रा में नहीं दिए जाने एवं प्रति माह खाद्य सामग्री का वितरण नहीं किए जाने की शिकायत खाद्य विभाग में दर्ज कराई थी। जिससे अगस्त माह के 13 ग्रामीण,सितम्बर माह के 45 ग्रामीणो को राशन वितरण नही हो पाया था। इसके अलावा भी कई ग्रामीणो ने यह भी शिकायत दर्ज कराई की उनकी फोटो और हस्ताक्षर करा लेने के बाद राशन नही दिया। कलेक्टर से शिकायत के उपरांत खाद्य निरिक्षक श्वेता अग्रवाल मौके पर पहुचकर सितम्बर माह का राशन ग्रामीणों को वितरण कराया एंव जुलाई अगस्त माह का राशन शीघ्र ही सेल्समेंन से वसुली के बाद देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिवबरन सिंह, गोर्वधन केवट ,मंगलसाय केवट, बुदेश्वर,परसुराम, हीरालाल ,तीरथ सिंह अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

0 दर्ज होगा एफआई आर 
 पूर्व में सरस्वतीपुर के कुछ लोगो को दुकान संचालक के द्वारा  खाद्यान का वितरण नहीं किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई थी और ग्रामीणों को समय पर  राशन उपलब्ध करने हेतु रामनगर में दुकान संलग्न किया गया है। संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ एफ आई आर की अनुसंशा कलेक्टर द्वारा करते हुए एसडीएम कार्यालय भेजा गया है। जल्द ही मामले में एफ आई आर दर्ज कराया जाएगा। वहीं विभाग के द्वारा दुकान संचालक सरपंच से इस माह के  राशन की व्यवस्था कर  बचे करीब 35 लोगो को राशन उपलब्ध भी कराया गया है।
                   विजय किरण             

जिला खाद्य अधिकारी

Categorized in: