दतिमा मोड़/सूरजपुर (अनुप जायसवाल)- जिले के अंतर्गत स्थित लटोरी में दो तेजतर्रार युवाओं को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है, वहीं दोनों भाजयुमो मंडल लटोरी के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं विगत दिनों पहले इनकी सक्रियता को लेकर राज्य मंत्री ने टिप्पणी की थी, और हाल ही में उसका असर देखने को मिला। स्वास्थ्य केंद्र लटोरी सांसद प्रतिनिधि सुरेश सोनी तो वही आदिम जाति कल्याण सहकारी सेवा समिति लटोरी सांसद प्रतिनिधि सुरजीत कुमार को बनाया गया है। इस संदर्भ में राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक मनोनयन पत्र भी जारी किया है जिसकी प्रतिलिपि कलेक्टर सूरजपुर व विकासखंड चिकित्सा अधिकारी शाखा प्रबंधक को भी दी गई है।

सांसद प्रतिनिधियों का मनोनीत पत्र

इन दोनों युवाओं के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह क्षेत्र में फैली गई जिसके बाद समर्थकों, इष्ट मित्रों, परिवारजनों सहित क्षेत्रीय जनता का बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी हो गया, जिसमें क्षेत्र में पूरी खुशी की लहर दौड़ रही है।

Categorized in: