सुदधु लाल वर्मा – मनेंद्रगढ़  ! कोरिया जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल बैकुंठपुर में लंबे समय से  सिटी स्कैन मशीन की  कमी  महसूस की जा रही थी  जिसकी मांग  स्थानीय  लोगों के द्वारा  मांग  की जा रही थी  अब  वह  मांग  जल्द पूरी होने वाली है  भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त  गुलाब कमरों  एवं जिला प्रशासन  कोरिया के  पहल पर  अब जल्द ही जिला अस्पताल बैकुंठपुर में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, उल्लेखनीय है कि सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो व कलेक्टर कोरिया ने एसईसीएल के बिलासपुर महा प्रबंधक को पत्र लिख कर सी एस आर मद से सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने की मांग किया था

जिस पर एस ई सी एल महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन को विधायक गुलाब कमरो के पत्र के संदर्भ का हवाला देते हए पत्र जारी कर कहा है कि 2.5करोड़ रुपये की लागत से 32 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में स्थापित करने हेतु प्रकरण मुख्य कार्यालय बिलास्पर में तैयार कर लिया गया है, तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन से सहमति प्राप्त होते ही मशीन की जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में स्थापना की जाएगी!  जिला अस्पताल बैकुंठपुर में लंबे समय से सिटी स्कैन मशीन की मांग  की जा रही थी! अब लोगो का इंतज़ार खत्म होने वाला है विधायक गुलाब कमरो व जिला प्रशासन की मदद से बहुत जल्द जिला अस्पताल बैकुंठपुर में सिटी स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी  !

Categorized in: