अंबिकापुर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को पूरा देश शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है इसी तारतम्य में शासकीय हाई स्कूल बोझा में लाकडाउन पश्चात विद्यालय खुलते ही कोविड 19 के निर्देश का पालन करते हुए शिक्षक दिवस बड़े ही उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों ने चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली राधाकृष्णन और मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्रों के द्वारा समस्त शिक्षकों का सम्मान गुरु मंत्र के उच्चारण से किया गया। शिक्षक दिवस समारोह को इको फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से बच्चों के द्वारा शिक्षकों को पौधे गमला सहित उपहार में दिए गए जिसका रोपण शिक्षकों ने विद्यालय की शोभा बढ़ाने के लिए किया। स्कूल के बच्चों के द्वारा शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया समस्त शिक्षकों को मंच पर सम्मान पूर्वक आसन दिया गया इस कार्यक्रम का संचालन आलोक लकड़ा सर के द्वारा प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में मंचासीन स्कूल प्राचार्य श्री भारती सर के द्वारा बच्चों को आज के दिन का महत्व को बताते हुए आशीर्वाद वचन स्वरूप बच्चों को अपने जीवन में सफल नागरिक बनने का मार्ग बताया इस प्रकार श्री राधे श्याम सर और आलोक जी एव अन्य शिक्षा को के द्वारा भी अपने विचारों को बच्चों के बीच रख शिक्षक दिवस के विषय में बताते हुए कहा कि श्री सर्व पल्ली राधाकृष्णन वह व्यक्ति थे जिनकी विचारों एवं व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतार लिया जाए तो हमारा जीवन अवश्य सफल बन जाएगा इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री संतोष कुमार भारती श्री राधेश्याम सिंह श्री अमन सिंह श्री विजय कुमार मिश्रा श्री एलपी तिवारी कुमारी अनीता महिमा लाकड़ा एवं श्री आलोक लकड़ा की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया।

Categorized in: