सरगुजा दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री शिव डहरिया, पत्रकारों से की चर्चा

अंबिकापुर।  नगरी प्रशासन एवं प्रभारी मंत्री शिव डहरिया सरगुजा दौरे पर हैं। सोमवार को अंबिकापुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व हमारी सरकार द्वारा जो घोषणाएं की गई थी वह निश्चित तरीके से पूरी की जा रही है। शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है। इसलिए आम जनता काफी खुश है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहां की सरकार की योजनाओं का सही तरीके से संचालित हो इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता सम्मेलन में भी अपने कार्यकर्ताओं से योजनाओं के बारे में जानकारी ली है। कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि जिले में शासकीय योजनाएं सही से चल रहे हैं। राजीव गांधी किसान ना योजना की राशि समय पर भुगतान किया जा रहा है। मंत्री शिव डेहरिया ने कहा कि हमारी सरकार एक के और योजना जा रही है। वह है राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन न्याय योजना। इसमें भूमिहीन व मजदूरों को शासन की ओर से 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन भी मंगाए जा रहे हैं।

हमारी पार्टी में पूरी तरह से प्रजातंत्र हैकांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाराजगी के सवाल पर सरगुजा प्रभारी मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता नाराज नहीं हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सरकार बनने के बाद आशाएं रहती है। हमारी पार्टी प्रजातांत्रिक है। हमारी सरकार में कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है। और उनके शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। भाजपा में प्रजातांत्रिक नहीं है। बीजेपी के कार्यकर्ता अपने पार्टी व नेताओं के सामने अपनी बात नहीं रख सकते हैं।


काम ना मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगीसरगुजा जिला के मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचे नगरी प्रशासन एवं प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया ने नवीन कांग्रेस भवन अंबिकापुर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें जमकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। इधर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी 14 साल तक सरकार नहीं रही फिर भी हमने किसी तरह का काम नहीं मांगा और ना ही ट्रांसफर करवाया, लेकिन सरकार आने के बाद भी हमारे कोई काम नहीं हो रहे हैं। वही बात करें ट्रांसफर और काम देने की इस तरह का कोई काम कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को नहीं दिया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं सरगुजा प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाते हुए कहा कि आपकी सभी बातों का ध्यान रखा जाएगा। किसी कार्यकर्ताओं को नाराज होने की जरूरत नहीं है तो वही पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं टेंडर की प्रक्रिया होती है। अचानक कोई चाहे तो किसी भी टेंडर नहीं रह सकता है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बारे में कहा कि सरकार बनने के बाद लोगों में आशाएं है।

Categorized in: