अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। ज़िला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर की बैठक ज़िला प्रभारी आरती सिंह की मुख्य अतिथि व ज़िलाअध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में वन विभाग कुसमी के विश्राम गृह में बुधवार को सम्पन्न हुई।

इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलित कर राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ की गईं । बैठक में मुख्य रूप से ज़िले के महामंत्री ,ज़िला उपाध्यक्ष, एवं ज़िले के छः ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष शामिल रहे व साथ में राजपुर ,शंकरगढ़, बलरामपुर, रामानुजगंज, रघुनाथपुर व के ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिश मिश्रा विशेष रूप से शामिल रहें तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री , उपाध्यक्ष , सचिव, सहसचिव व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित सभी ब्लाक अध्यक्ष व महामंत्री ,उपाध्यक्ष,जिले के अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व ब्लांक के अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मज़बूती की बात सभी ने कहा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे ज़िलाअध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने बताया की आज के समय में राजनीति में मीडिया का सहयोग अति महत्वपूर्ण है। मीडिया के माध्यम से ही विचारों को सांझा किया जा सकता सरकार के योजनाओं को जनता के बीच पहुँचाया जा सकता है। इसी के माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान हो सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष हरिश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को पार्टी के मुख्य विंग से जुड़कर पार्टी को और मजबूत करने की बातें कहीं। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों की जमकर आलोचना की।

ज़िला स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से ज़िला कांग्रेस प्रभारी आरती सिंह,ज़िला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी , बहादुर राम ,ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुसमी हरिश मिश्रा ,रामानूज़गंज ब्लांक अध्यक्ष मधु गुप्ता ,बलरामपुर ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बाबा ,संकरगढ़ ब्लांक अध्यक्ष विजय पैकरा ,रघुनाथपुर ब्लाक अध्यक्ष अशोक जयसवाल ,चाँदो ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुला खान , जनपद पंचयात अध्यक्ष हुमंत सिंह ,नगर पंचयात अध्यक्ष गोवर्धन भगत ,नगर पालिका अध्यक्ष – गोविंद राम ,नगर पंचयात उपाध्यक्ष जावेद रहमानी (भोला),ज़िला उपाध्यक्ष – अजय गुप्ता ,अशोक सिंह ,अजय सोनी ,राजपुर ब्लांक उपाध्यक्ष लालसाय मिंज ,प्रदेश सचिव दिनेश कुजूर ,वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक गुप्ता ,युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष मुँज़सअम अली ,युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी ,पिछड़ा वर्ग ब्लांक अध्यक्ष कुसमी श्रवण गुप्ता ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एल्डरमैन विनोद राम,सेवादल ब्लांक अध्यक्ष सोनू ,अल्पसंख्यक ब्लांक अध्यक्ष सैफ़ अली ,ब्लांक महामंत्री सनाउल्लाह ,किसान प्रकोष्ठ ब्लांक अध्यक्ष रामलाल यादव ,मज़दूर कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष खसरू बुनकर ,पार्षद ललित निकुंज ,छत्रपतिप्रजापति ,मनान खान ,फ़रीद ,एल्डरमैन सुसिल दुबे ,ब्लांक कांग्रेस प्रवक्ता पंकज दुबे ,ब्लांक सहसचिव विक्रम गुप्ता,जवाहिर लकड़ाजी, खेल कूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलेस्वर राम ,युवा कांग्रेस शोशल मीडिया प्रभारी सदाम खान,युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मोदसीर इराक़ी,सलाम ,इस्लाम,हरीचरण कस्यप,आजूब,विकाश गुप्ता,ज़फ़र रहमानी, मुकेश कस्यप,दिनेश,किशुन,आनंद, महिला कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष रीना गुप्ता ,आभा गुप्ता,पूर्णिमा सेमारिया,मालती पैकरा,सेवा दल ज़िला अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह,सेवादल महिला विंग से विद्या, एनएसयूआई पदाधिकारी अविनाश सोनवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा…
हमलोगों का समय आ गया हैं पोलिंग बुथों को पुनः मजबूत करने का। इसी मुद्दे पर जिलास्तरीय बैठक की जा रहीं हैं. कांग्रेस के घोषणा पत्र में उल्लेखित वादों में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने 26 वादों को पूर्ण करना बताया हैं तथा बाकी वादों को भी जल्द पूरा कर लेने की बाते कही हैं। खस्ताहाल सड़कों के विषय पर उन्होंने कहा कि सड़क वास्तव में बहोत अच्छा नहीं हैं. एनएच सड़क में केंद्र के द्वारा ही कार्य किये जाते हैं. हमलोगों का काम केवल मेंटेनेंस करने का हैं. मेंटेनेंस का सभी जगह कार्य जारी हैं. कही कम कही ज्यादा कार्य किये ही जा रहें हैं। बैठक में संगठन को मजबूत किये जाने की सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन हमारा मजबूत हैं. लेकिन संगठन मजबुत हैं. इस बात को लेकर हम बैठ जाते हैं यह भी बात अच्छी नहीं हैं, सभी से मिलना जुलना जरूरी हैं जिससे कार्यकताओं का हौसल बढ़ा रहें. इसी बीच सभी कार्यकर्ता अपनी बात भी कर पाते हैं. कुछ दिनों बात यह बैठक हर सेक्टर में भी आयोजित किया जाएगा. जिला स्तरीय बैठक सभी ब्लॉक में किया जाएगा.

Categorized in: