0 प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की हुई प्रथम बैठक

सूरजपुर। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक नगर के मेन रोड स्थित श्री राम मंदिर के समीप की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर के शुक्ला ने कहा कि देश में 2024 में नरेंद्र मोदी की फिर से सरकार बनानी बहुत जरूरी है। इस दिशा में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाएं जो सभी वर्गों के लिए चलाई जा रही है उसका प्रचार और प्रसार हम सबको मिलकर करना है। पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने मुक्त कंठ से इस अभियान से जुड़े सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने गांव गांव में जन-जन को कोंग्रेस सरकार की विफलता बताते हुए प्रधानमंत्री की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इस अभियान के प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकृपाल साहू ने बताया इस अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ रमन सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने हैं। जिनके मार्गदर्शन में अभियान चल रहा है हम सभी को गर्व है इस समय देश का नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और हम सबको इस अभियान में काम करने का अवसर मिल रहा है। मोदी जी ने गांव गरीब किसान मजदूर महिलाओं युवाओं बच्चे बच्चियों के कल्याण के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं जनहित में चला रहे हैं उन्होंने इतिहास की बिगड़ी बातों को बनाया। धारा 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया आज कश्मीर की सुनहरी वादियों में लोकतंत्र खुली हवा में सांस ले रहा है। 500 वर्ष पुराने राम जन्मभूमि विवाद को सुलझाया आज राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। माताओं बहनों के सम्मान की रक्षा के लिए शौचालय बनवाया आज भारत में 62 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीन लगवा कर लोगों के जानमाल की सुरक्षा किया ट्रिपल तलाक कानून बनाकर मुस्लिम बहनों के स्वाभिमान की रक्षा किया। कांग्रेश तो भ्रष्टाचार की जननी है आज छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सरकार घर-घर शराब पहुंचा रही है। कांग्रेस ने जो वादा किया उससे मुकर गई है आने वाले 2023 और 2024 के चुनाव में छत्तीसगढ़ एवं देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि अभी सभी मोर्चा एवं मंडल की टीम जल्द से जल्द बना ली जाएगी एवं इस अभियान को गति दी जाएगी। प्रधानमंत्री की लगभग 203 योजनाओं को सभी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता गांव गांव जाकर जनता को बताएंगे एवं अधिकारी एवं जनता के बीच सेतु का काम करेंगे जिससे आम जनता को इसका लाभ मिलेगा बैठक को इस अभियान के विधानसभा अध्यक्ष बनारसी लाल जयसवाल वीरेंद्र जायसवाल जिले के उपाध्यक्ष विजय तिवारी रमाशंकर यादव श्रीमती किरण केराम दुर्गा शंकर जायसवाल जिले के मंत्री खुलासा यादव कार्यसमिति सदस्य हुबलाल सिंह श्रीमती शांति सिंह सभी मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सुमन विजय प्रताप सिंह महिला मोर्चा दीप नारायण सिंह अजजा मोर्चा राजेश यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा जियाउल हक अल्पसंख्यक मोर्चा बिरजा राम साहू किसान मोर्चा अभिषेक गुप्ता युवा मोर्चा सभी ने आह्वान किया कि हम सबको मिलकर देश हित मे नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से जुट जाना है और कांग्रेसियों के गलत मंसूबों को उखाड़ फेंकना है। कार्यक्रम का सफल संचालन अभियान के जिला महामंत्री जगदीश गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन विजय रजवाड़े ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से लालबहादुर तिवारी गयानंद गोयल देवी शरण जायसवाल राम रतन सिंह गोपाल शरण सिंह देव जिले के मंत्री हरिनारायण साहू रमेश कुमार साहू राजेंद्र पाठक सुशील साहू भैयाथान मंडल अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह अशोक साहू नरेश जसवाल वेद प्रकाश सिंह विष्णु समझदार उमेश साहू राम प्रकाश विश्वकर्मा सुंदर साहू दुष्यंत तिवारी कृष्ण दत्त तिवारी राम शिरोमणि साहू श्यामल समझदार सुखसागर राजवाड़े गोपाल सिंह पैकरा नीलम चौबे फिरोज खान गुलाब दास बैरागी गिरवर राजवाड़े गौतम चौधरी देव पाल सिंह पैकरा रणजीत सिंह महेंद्र प्रसाद रजवाड़े विष्णु रजवाड़े दुर्गा प्रसाद गुप्ता धनंजय सिंह बैगा प्रेमसाय देवांगन अयोध्या प्रसाद सहित काफी संख्या में इस अभियान के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categorized in: