झमझमाती बारिश में भी नहीं रुके हजारों पदयात्रियों के कदम

अम्बिकापुर- मतांतरण व धर्मांतरण के षड़यंत्र में लगी विघटनकारी, अलगाववादी राष्ट्र विरोधी शक्तियों के विरुद्ध आज सर्व सनातन रक्षा मंच के तत्वावधान में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम,विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा,प्रखर समाज सुधारक बंशीधर उरांव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव की गरिमामय उपस्थिति में देवस्थान गर्दन पाट से महामाया मंदिर होते हुए पूजा अर्चना कर गांधी चौक तक झमाझम बारिश के बीच हजारों हिन्दू समाज के भाई बहनों की उपस्थिति में विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया !

    धर्मांतरण करना बंद करो के गगनभेदी नारों के साथ पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था झमाझम बारिश में भी अतिथियों, पदयात्रियों व नगर वासियों का धर्मांतरण के विरुद्ध आक्रोश क्षण भर के लिए ठंडा नहीं पड़ा अम्बेडकर चौक पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव बाबा साहेब आंबेडकर को माल्यार्पण कर गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर परिसर में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में धर्मांतरण के विरुद्ध हुंकार भरते हुए राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारे धर्म के ऊपर मंडरा रहे खतरे को देखकर आज यह भगवा ध्वज हमको सड़कों पर लहराना पड़ रहा है ! जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट व केरल तक इन विदेशी षड्यंत्रकारियों ने हमारी उदासीनता का लाभ उठाते हुए हमें आपस में लड़ाकर कमजोर करने का काम किया है उन्होंने कहा कि हिन्दू कभी किसी धर्म के प्रति दुर्भावना नहीं रखता लेकिन तकलीफ इस बात की है कि यह  षड्यंत्रकारी हमारे भोले भाले आदिवासी व हरिजन समाज को प्रलोभन देकर गुमराह करके व गरीबी का नाजायज फायदा उठाते हुए धर्मांतरण का अनैतिक कार्य कर रहे हैं हमारे धर्म व संस्कृति पर आघात पहुंचाने वाले इन विधर्मियों को मंच से चेतावनी देते हैं कि वे सुधर जायें अन्यथा इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे!

     विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र नही अपितु हिंदुओं का राष्ट्र है दुनिया में ईसाई व मुस्लिमों के लिए सैकड़ों राष्ट्र हैं लेकिन हिन्दुओं के लिए एक मात्र भारत राष्ट्र है उन्होंने कहा कि हमारे ३३ करोड़ देवी देवता हैं उसमें से एक पैगंबर एक ईसा मसीह को मानने में कोई आपत्ति नहीं है हिन्दू तो पत्थर में भी भगवान प्रकट करने की क्षमता रखता है हिन्दुओं की सरलता को उसकी कमजोरी समझने की भूल न करें

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि सनातन संस्कृति की पहली पहचान हिन्दू धर्म से है और हिन्दू धर्म का ध्वजवाहक आदिवासी समाज है  एन केन प्रकारेण हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हमारे धर्म की रक्षा हो धर्म की रक्षा के लिए यदि हमें कुर्बानी देनी पड़े तो उसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए

बंशीधर उरांव ने कहा कि जनजाति समाज के वे लोग जो ईसाई बन गये हैं जो संस्कृति परंपरा से दूर हो गये हैं उनके आरक्षण का लाभ तत्काल बंद होना चाहिए! कार्यक्रम को स्वामी आत्मानंद व  सर्व सनातन रक्षा मंच के संयोजक बिहारी लाल तिर्की ने भी संबोधित किया सभा संचालन अम्बिकेश केसरी वह आभार प्रदर्शन विद्यानंद मिश्रा ने किया अंकित जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संकल्प पाठ कराया ! इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया !

Categorized in: