रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के सुदूर उत्तर प्रदेश सीमा के नजदीक थाना क्षेत्र सनावल में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया सनावल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश मिर्जापुर से बड़ी संख्या में मजदूर का जत्था छत्तीसगढ़ सीमा की ओर पैदल चला आ रहा है इसकी जानकारी तत्काल थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक तिलक राम कोसीमा को दी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 60 मजदूर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एवं 90 मजदूर झारखंड राज्य के थे जिनके लिए भोजन पानी की व्यवस्था रात में 12 बजे की वहीं झारखंड के मजदूरों को सुबह गढ़वा जिला भेजने की व्यवस्था की गई तो छत्तीसगढ़ के मजदूरों को भोजन पानी की व्यवस्था कर क्वॉरेंटाइन कराया गया।                       

प्राप्त जानकारी के अनुसार सनावल थाना प्रभारी अमित बघेल को रात में 12 बजे के करीब सूचना मिली कि बड़ी संख्या में मजदूर उत्तर प्रदेश मिर्जापुर से छत्तीसगढ़ की सीमा की ओर आ रहे हैं सूचना मिलते ही अमित बघेल ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोसीमा को दी जिसके बाद उनके निर्देश पर दो ट्रकों के साथ पुलिस बल छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर पहुंचा जहां झारखंड के लगभग 90 मजदूर एवं छत्तीसगढ़ के लगभग 60 मजदूरों को सनावल थाना लाया गया जिनके लिए देर रात ही भोजन पानी की व्यवस्था की गई। बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के मजदूरों को देर रात क्वॉरेंटाइन कराया गया तो वहीं सुबह झारखंड के मजदूरों को गढ़वा जिला भेजने की व्यवस्था की गई।

पुलिस को मिला ग्रामीणों का भी साथ- देर रात पुलिस के द्वारा जिस प्रकार तत्परता के साथ ग्रामीणों की मदद की वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों का भी पुलिस को साथ मिला ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भी पुलिस के साथ मिलकर भोजन पानी की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

Categorized in: