राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर – बलरामपुर जिला मुख्यालय के पुराने कलेक्ट्रेट चौक पर विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस पर केक काटकर मनाया गया इस दौरान लोगों में लड्डू का वितरण भी किया गया. केक काटने के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा जिला चिकित्सालय बलरामपुर में मरीजों को फल वितरण किया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुराने कलेक्ट्रेट चौक में केक काटकर मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई. उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया द्वारा छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है. आज उनके कुुशल नेतृत्व में प्रदेेश विकासपथ पर है. उनके जन्मदिन पर हम शुभकामनाएं देते हैं तथा उनके मार्गदर्शन में पार्टीहित के लिए कार्य करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल द्वारा प्रदेश का कमान संभालते ही लगातार लोगों के हितों में कई कार्य किए जा रहे हैं. आज प्रदेश एक नई ऊर्जा के साथ अग्रसर है. उन्होंने प्रदेश की जनता के हित में अनेकों फैसले लिए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटने के पश्चात जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया. जन्मदिन कार्यक्रम में संतोष सिंह, संजीत चौबे, नवीन गुप्ता परमेश्वर गुप्ता चंद्रमणि पाठक मनोज गुप्ता जेंडर मिंज इंद्रजीत दीक्षित ब्रिज गुप्ता अजय गुप्ता राजन सोचना राम सलीम नौशाद संजय खाखा सुखराम गुप्ता संतान भगत कृष्णा सिंह सिराज खान समर बहादुर सिंह रमेश सिंह विवेक गुप्ता संतोष गुप्ता अमित गुप्ता विजय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्तागण शामिल रहे।

Categorized in: