दतिमा मोड़- प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी को लेकर राई (दतिमा) प्रतीक्षालय चौक के समीप भाजयुमो उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, अजा अध्यक्ष भुषण बघेल, भाजयुमो मंत्री सदन राजवाड़े व तुलेश्वर राजवाड़े अजजा अध्यक्ष धर्मपाल पैकरा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने राज्य सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बेरोजगार युवाओं की टोली भी मौजूद थी। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया तथा बेरोजगार युवकों के साथ सरकार ने वादाखिलाफी की गई है। ढाई साल के बाद भी प्रदेश में अब तक बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है न हीं उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया गया है, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। लेकिन सरकार बने ढाई साल बीत गए हैं और अब तक युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया है। बेरोजगारों को जल्द ही बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला तो इस मामले में भाजपा लगातार प्रदर्शन करेगी। भाजपा मंडल भटगांव के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन करने की बात भी कही है। कांग्रेस की नीति और नियत दोनों साफ नहीं है, भूपेश सरकार पूरी तरह झूठी वह घोषणा वीर है, कथनी करनी में अंतर रखने वाली यह कांग्रेश आपने वादों के साथ सत्ता में आई है। लेकिन आम जनता को बिजली बिल में राहत देने के बजाए बिजली दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला मंत्री अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा, भाजपा अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतनारायण जायसवाल, मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, संतलाल प्रजापति, शिवनाथ पैकरा, राजेन्द्र तिवारी, करन सोनवानी, विरेंद्र गुप्ता, देवशरन पैकरा, ज्ञान दुबे, राजेंद्र राजवाड़े, रामकुमार , जयप्रकाश यादव, भोला मानिकपुरी, हरेंद्र सिंह, राजेश पैकरा, पारस पैकरा भोला, ओमप्रकाश पैकरा, अभय जायसवाल, संजय देवांगन, अमन देवांगन, विनय यादव, प्रिंस जायसवाल रीतेश राजवाडे, दिनेश राजवाड़े, रामशंकर, ओमप्रकाश यादव, राजेश्वर यादव, प्रेम, ठगा लाल, डॉक्टर राजवाडे, रामु राजवाडे,दिनेश देवांगन, भोला पैकरा, जय प्रकाश, पंछी पैकरा, ललित राजवाडे, विकेश राजवाडे, युवराज राजवाडे, मनीष कुमार, रमेश राजवाडे, विकेश कुमार, रामदिल, रेहात अंसारी व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: