राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर -बलरामपुर जिले बड़ी ही धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया रक्षाबंधन त्यौहार भाई बहनों का अटूट प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन जिले भर में भाई बहनों ने शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया सावन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला त्यौहार है यह त्यौहार भाई-बहन के स्नेह के दौर में बनता है इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर रक्षा का बंधन बांधती है पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है राखी त्यौहार को लेकर लोगों में बड़े उत्साह और खुशियां देखने को मिलती है राखी से पूर्व ही बहने राखी एवं मिठाइयों की खरीदारी कर लेते हैं और रक्षाबंधन के दिन सुबह से लेकर देर शाम तक बहन अपने भाइयों को राखी बांधती है।
रक्षाबंधन का महत्व
इस दिन हर बहन भाई को राखी बांधती है और भाई उसकी हिफाजत का वचन देता है बहन भाई की कुशलता और सफलता की कामना करती है यह वचन और भावना ही रक्षाबंधन के त्यौहार का सबसे महत्वपूर्ण भाग है क्योंकि प्रेम और विश्वास का यही बंधन भाई और बहन के रिश्ते के स्नेह की डोर अर्थात राखी होती है।

Categorized in: