अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की 60 वीं जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा 08 सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने सोमवार को कुसमी विकास खण्ड के दुरुस्त अंचल तथा लंबे समय से रहें नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत सबाग के सुरलुंगडीह अखइनकोना पहाड़ी कोरवा पारा पहुचकर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा जनजाति के सैकड़ों कोरवाओं के साथ केक काटकर स्थानीय सादरी अंदाज में मांदर की थाप पर थिरका लगाया.

विधायक के साथ जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम ने भी मांदर की थाप बजाकर जमकर झुमा. आजादी के 74 वर्ष बाद पहली बार किसी विधायक ने कोरवाओं के साथ केक काटकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर खुशियों को बाटा हैं. इससे खुश होकर स्थानीय सरपंच श्रीमती कैलाशो नगेसिया सहित ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया हैं।

सर्व प्रथम चिंतामणि महराज को गृह ग्राम सबाग के कोरवा बस्ती में पहुचने पर कोरवा जनजाति के लोगों ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया. जहाँ पर विधायक ने सुरलुंगडीह अखइनकोना के बीच स्थित देवी देवता स्थल पर प्राकृतिक पूजा की. जहां पर स्थानीय बैगा विक्रम कोरवा व रोघा कोरवा ने विधी विधान से पूजा पठन कराया. जिसके बाद विधायक चिंतामणि महराज ने स्थानीय पहाड़ी कोरवाओं सहित ग्रामीणों व बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर खुशियों का इजहार किया.

केक काटने के बाद जन-जन का ख्याल रखने का संकेत देते हुवे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम लड्डू तौलकर, कांटे में एक तरफ लड्डू व दूसरी तरफ पहाड़ी कोरवा को सवार कर गरीबों के मसीहा का संदेश दिया। तथा उक्त तौले गये लड्डू को ग्रामीण बच्चों को अपने हाथों से खिलाया.
इस दौरान चिन्तामणि महराज ने कहा मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मुझे भी रायपुर जाना था किसी कारण नहीं पहुँच सका लेकिन मैं आपलोगों के बीच ही जन्मदिन मनाकर मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा हूं। जनता का ख्याल रखने मुख्यमंत्री सदैव तत्पर हैं. यही कारण हैं मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने सोलह सौ रुपये में लगने वाला कोरोना टिका निशुल्क में लगवाने का विचार करते हुवे प्रदेश वाशियो को कोरोना महामारी में राहत दिलाने परेशानीयों से दूर किया हैं। विधायक ने सरकार की कई योजनाओं को सफल बताया. तथा भूपेश बघेल को गरीबों के मसीहा स्वरूप सफल मुख्यमंत्री भी बताया.

इस दौरान उपस्थित अधिकारी का ग्रामीणों से पहचान कराते हुवे विधायक चिंतामणि महराज ने सादरी भाषा मे कहा तोहरे मन जक काम करवइया सब अधिकारी मन के साथे लाईन हो. तोहरे मन कर जो भी समस्या हिक दूर करे लें ये सब अधिकारी मन उपस्थित हैं. पहुचे विधायक को पेयजल की समस्या, जमीन समस्या सहित दर्जनों समस्या का आवेदन भी ग्रामीणों ने दिया।

सभा को संबोधित करते हुवे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुसमी व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री के कई योजना के बारे में विस्तार से साझा किया.
जनपद पंचायत सीईओ कुसमी रणवीर साय ने आभार व्यक्त करते हुवे कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन मनाने से साथ-साथ सरकार की मुख्य प्रयोजन आप तक पहुचाने हम सभी यहां उपस्थित हैं. अंत मे सभी कोरवा जनजाति के लोगों ने तीर-घनुस उपहार स्वरूप विधायक चिंतामणि महराज को सौपकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भेंट किया. ग्रामीणों का सम्बोधन जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया. तथा मुख्यमंत्री के जीवन परिचय का वाचन शिक्षा विभाग के शिक्षक रूदेश्वर यादव ने करते हुवे ग्रामीणों को सुनाया. वहीं विधायक ने किसानों को खाद्य सामग्री भी वितरित किया।

इस दौरान एसडीएम आरएस लाल, तहसीलदार उमा सिंह, रामलाल यादव, एल्डरमेन सुशील दुबे, राशिद आलम, सैफ अली, सोनू अली, दिलीप यादव, विकास खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र यादव, शिक्षक चंद्रिका यादव, प्रभु दयाल यादव, दिनु यादव, सचिव बबलू गुप्ता, तकनीकी सहायक रामप्रताप लकड़ा जगरनाथ यादव, आंनद यादव व ग्रामवासी सहित भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में उपस्थित थें।

Categorized in: