रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिला भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा द्वारा प्रदेश में खाद संकट को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन स्थानीय लरंगसाय चौक में आयोजित किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आरके पटेल, महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह सहित पूरे विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध जमकर भड़ास निकालते हुए किसान विरोधी सरकार करार दिया।

धरना प्रदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है वह सिर्फ किसानों को छलने का कार्य कर रही है पूरे प्रदेश में किसान त्रस्त हैं। किसान खाद संकट से जूझ रहे हैं परंतु सरकार इस ओर ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ कई बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सरकार सत्ता में आई परंतु सत्ता में आने के बाद आज किसान खून के आंसू रोने को मजबूर है आज स्थिति ऐसी हो गई है कि धान बेचने में जैसी स्थिति किसानों की हुई वह हम सभी ने देखा वहीं अब खाद संकट से किसान जूझ रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केसरी भाजपा किसान मोर्चा के नेता दीनानाथ यादव, मेहीलाल आयाम सहित अन्य वक्ताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया एवं जमकर भूपेश बघेल सरकार के विरोध में भड़ास निकाली। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ओम प्रकाश सोनी छोटे लाल गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष बलरामपुर अजीत सिंह, कमाल अहमद दिवाकर मुखर्जी, अश्वनी गुप्ता, पिंटू रहमान लालमन यादव रामचरित्र सोनवानी अशर्फी यादव इरफान लड्डू कश्यप भाजयुमो जिला महामंत्री गौतम सिंह सांसद प्रतिनिधि अमित गुप्ता मंटू, भाजयुमो जिला मंत्री अजय यादव सहित पूरे विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रवण यादव ने किया।

      

पैदल मार्च कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन……. प्रदेश में खाद संकट को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च करते हुए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को प्रदेश में व्याप्त खाद संकट बिजली कटौती को दूर कर ने वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदने में बाध्यता को खत्म करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

विधायक के साथ हुए घटनाक्रम पर ली चुटकी……… भाजपा नेता अनूप तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्थानीय विधायक के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर जमकर चुटकी ली वही कहा कि ड्राइवर ड्राइवर लड़ गय तो हल्ला कर रहे हैं की हत्या की साजिश हुई। श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेसी सरकार से समाज के सभी वर्गों में गहरी नाराजगी है। ढाई ढाई साल के फार्मूले को लेकर यह सरकार आपस में ही खींचतान कर रही है ऐसे में प्रदेश कैसे चल रहा है समझा जा सकता है।

लंबे समय के बाद नगर में हुआ भाजपा का बड़ा आंदोलन…… भाजपा के द्वारा लंबे समय के बाद नगर में वृहद स्तर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भी चरम पर देखा गया दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में देखे गए। धरना प्रदर्शन में रामानुजगंज विधानसभा के चारों मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Categorized in: