मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित ऑनलाइन पर्यावरण एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को संजीवनी हर्बल सेंटर के संचालिका सुशीला शुक्ला , के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। ,नई लेदरी की सुप्रसिद्ध महिला आर्टिस्ट अंजलि चक्रधारी,ने की कार्यक्रम अध्यक्षता की एवं पतंजलि योग समिति की वरिष्ठ प्रशिक्षका हर्ष लता खियानी , राष्ट्रीय हरित वाहिनी के जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही। विजेता प्रतिभागियों को नगद राशि देकर सम्मानित करते हुए अंजलि चक्रधारी ने कहा- पर्यावरण प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा बनाए गए पोस्टर को देखकर यह कहा जा सकता है कि इन बच्चों में काफी संभावनाएं छुपी हुई है और निश्चित रूप से कुशल मार्गदर्शन के कारण यह एक दिन मनेंद्रगढ़ का नाम रोशन करेंगे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तेजस्ववीर रैना, को मिला,जो
दिल्ली पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के छात्र है। प्म ,प्रेक्षा सिंह एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ को द्वितीय, शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय के छात्र भावेश यादव को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया वहीं निबंध प्रतियोगिता में सोनाक्षी उपाध्याय केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ की छात्रा को प्रथम रिया सेन को द्वितीय एवं कामिनी यादव तृतीय पुरस्कार दिया गया ।छात्र पुरस्कार सम्मान समारोह को मुख्य रूप से पूजा राजपूत, आरती तिवारी अनीता दासगुप्ता ,हर्षलता खियानी, सुशीला शुक्ला ,कामिनी यादव ,प्रफुल्ल कुमार सिंह लवली उपाध्याय ,अनीता उपाध्याय ,सोनाक्षी ,प्रेक्षा सिंह ,हरि शंकर पांडे भावेश यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इको क्लब के जिला संयोजक सतीश उपाध्याय ने किया।

Categorized in: