भाजयुमो ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

अंबिकापुर. शहर के महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण को मुक्त कराने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भाजयुमो ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ वन विभग स्थित सीसीएफ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो ने सीसीएफ कार्यालय के मु य गेट को तोड़कर परिसर के अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सीसीएफ कार्यालय के चेनगेट को बंद करना पड़ा। इसके बाद कार्यालय के बाहर बैठकर नारेबाजी की। काफी हंगामे के बाद भाजयुमो नगर अध्यक्ष निशांत सिंह (शोलू) के नेतृत्व में सीसीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

सौंपे गए ज्ञापन में भाजयुमो ने बताया है कि महामाया पहाड़ एवं वहां की वन भूमि सरगुजा की सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से अंबिकापुर के लिए महत्वपूर्ण है। इस विरासत स्थल को षडयंत्र पूर्वक जिसमें प्रमुख क्षेत्र नावागढ़, तकिया, सोनपुर, मंगलढोड़ा, इन क्षेत्र के अंतर्गत वन भूमि को कब्जा करने की होड़ मची है। इन क्षेत्रों में बढ़ता अतिक्रमण इस बात का प्रमाण है कि वन विभाग से संबधित अधिकारी कर्मचारी निष्ठा पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करने में असफल हो रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के कार्य में न केवल विलंब व पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है। अतिक्रमणकारियों को उनका संरक्षण भी प्राप्त है। इस लिए उपर्युक्त महामाया पहाड़ एवं वन भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में लगाए नारे

विरोध-प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस विभाग व वन विभाग के काफी  संख्या में जवानों को तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य वन संरक्षक कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया था। पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए गेट को खोलकर कार्यालय परिसर में घुस गए और सीसीएम कार्यालय के समीप जाकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Categorized in: