अंबिकापुर से आर्किटेक्ट बुलाकर बनाई विकास कार्यों की कार्य योजना

मनेंद्रगढ़ ! अपने कार्यकाल को यादगार बनाने के लिए सक्रिय होकर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल ने अंबिकापुर से आर्किटेक्ट बुलाकर विकास कार्यों की कार्य योजना बनाने में जुट गई हैं ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल मंगलवार को अंबिकापुर से बुलाए गए आर्किटेक्ट एवं नगरपालिका इंजीनियर पवन साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षद राजू यादव, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, नगर पालिका के गरीब राम व अन्य के साथ सबसे पहले स्टेशन रोड राजस्थान भवन के पास स्थित नगरपालिका के शॉपिंग कंपलेक्स पहुंची जहां पर उन्होंने शॉपिंग कंपलेक्स की स्थिति को देखकर चिंता जताई और उसमें क्या बेहतर किया जा सकता है आर्किटेक्ट से राय मशविरा कर कार्य योजना बनाने हेतु नगर पालिका इंजीनियर पवन साहू को निर्देशित किया ! शॉपिंग कांप्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर में महिला जिम बनाने और सेकंड फ्लोर में नगर पालिका के कर्मचारियों को आवास बनाने पर जोर दिया गया ! शॉपिंग कंपलेक्स की आवंटित दुकानों को भी व्यवस्थित करने की बात कही गई ! शॉपिंग कंपलेक्स के बाद नगर पालिका अध्यक्ष महिला मंडल पहुंची जहां पर शॉपिंग मॉल बनाने हेतु आर्किटेक्ट को जगह दिखाई! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भूपेंद्र क्लब एवं सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण कर आर्किटेक्ट को बेहतर कार्य योजना बनाने की बात कही ! इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि डेढ़ साल का कार्यकाल उनका कोरोना में निकल गया जिसकी वजह से शहर में उनके द्वारा कोई उल्लेखनीय बड़ा काम नहीं किया जा सका है अब जबकि कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है तो उनकी मंशा है कि शहर में कोई बड़े काम किए जाएं जो काम उनके कार्यकाल के यादगार के रूप में रहे ! उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य किया जाएगा ! नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि शॉपिंग कंपलेक्स का नवीनीकरण कर और किस तरह से बेहतर जनोपयोगी बनाया जा सकता है आर्किटेक्ट को दिखाकर कार्य योजना बनाई जा रही है ! महिला मंडल के पास पड़ी जमीन पर शहर का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल बनाने की कार्य योजना बनाई जा रही है जिसके लिए आर्किटेक्ट को जगह दिखाया गया है आने वाले समय में वहां पर बड़ा शॉपिंग मॉल शहर वासियों को देखने को मिल सकता है जो उनके कार्यकाल का बहुत बड़ी उपलब्धि होगी साथी भूपेंद्र क्लब मैं बड़ा सर्व सुविधा युक्त टाउन हॉल बनाने पर भी कार्य योजना बनाई जा रही है! उन्होंने बताया कि कॉलेज के सामने स्थित सांस्कृतिक भवन को भी बेहतर तरीके से सजाया संवारा जा रहा है और उसके पास लाॅन बनाने की योजना है जिसको भी आर्किटेक्ट को दिखाकर बेहतर कार्य योजना बनाने की बात कहीं गई है !

Categorized in: