रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- सब्जी व्यवसायियों की समस्या को देखते हुए गांधी मैदान में पूर्व के समान सब्जी दुकान लगाए जाने व नगर के व्यवसायियों के हित को देखते हुए बंदी रविवार की जगह शनिवार किए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक जयसवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विकास दुबे, के नेतृत्व में विधायक बृहस्पति सिंह को नगरवासियों की ओर से ज्ञापन सौपा।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए नगर के गांधी मैदान में लग रहा सब्जी बाजार हाईस्कूल मैदान में कर दिया गया था जहां सब्जी व्यवसायियों की समस्याएं काफी बढ़ गई थी यहां जहां तपती धूप में सब्जी व्यवसाई सब्जी बेचने को मजबूर थे वही बरसात में तो स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि यहां सब्जी बाजार लगाना एवं खरीदारी करना भी मुश्किल हो रहा था जिसे पूर्व की भांति गांधी में मैदान में लगाए जाने की मांग व लंबे समय से नगर का व्यापार ठप पड़ गया है वही नगर में लगने वाला साप्ताहिक बाजार लंबे समय से बंद है ऐसे में रविवार के दिन होने वाली बंदी को खत्म कर शनिवार को बंदी किए जाने विधायक बृहस्पत सिंह को कांग्रेस नगरी निकाय प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अशोक जयसवाल एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विकास दुबे ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव विकास गुप्ता, अमृत जायसवाल भी उपस्थित रहे।

विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र……. नगरवासियों की मांग पर तत्काल विधायक के द्वारा सब्जी व्यवसाय पूर्व स्थान पर लगाए जाने व रविवार की जगह शनिवार बंदी की जाने को लेकर पत्र कलेक्टर को पत्र लिखा।

Categorized in: