दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- जिला संगठन के निर्देशानुसार भटगांव मंडल में भाजयुमो अध्यक्ष राजू जायसवाल के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में हेल्प-डेस्क लगाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने पहुंचने वालों को अस्पताल में किसी प्रकार की परेशानी न हाे, इसके लिए भाजयुमो भटगांव ने हेल्प-डेस्क की शुरुआत की है एवं कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक किया जा रहा है और पहले दिन 17 व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाया गया। 

इस दाैरान इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती व भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने भाजयुमो कार्यकर्ता ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर लाेगाें काे जागरूक कर रहे हैं, ताकि वैक्सीनेशन में तेजी आए। लोग किसी भी वैक्सीन सेंटर में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीनेशन को लेकर अलग-अलग प्रकार की अफवाह फैली हुई है जिसके कारण लोग वैक्सीन लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं जबकि यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

इस मौके पर संजय राजवाडे, सुशांत सिंह, कार्यालय प्रभारी मोनू सिंह, गोल्डी मंडल, करन सोनवानी, सांसद प्रतिनिधि अनूप जायसवाल, भाजयुमो नेता पारस पैकरा, दिलेश, चंदन जायसवाल, नितिन, जितेंद्र शर्मा, हेमंत सिंह, निर्जन विश्वकर्मा, शुभम अग्रवाल, विकी सिंह, रंजीत, सरवन, सावन, कृष्णा, राहुल सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: