रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर सीमा से महज एक किलोमीटर दूरी पर वाड्रफनगर रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में से एक पलटन घाट की खूबसूरती में बरसात में चार चांद लग गया है बारिश के बाद पलटन घाट परिसर जहा हरा भरा हो गया है वही पलटन घाट के विशाल चट्टानों के बीच से होकर गुजरता कन्हर नदी का पानी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी घूमने आ रहे जो यहां की नैसर्गिक खूबसूरती को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

गौरतलब है कि पलटन घाट की नैसर्गिक खूबसूरती के कारण यहां छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड से भी बड़ी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने आते हैं जनवरी में तो यहां सैलानियों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है वर्ष भर यहां पिकनिक मनाने आने वालों की भीड़ लगी रहती है पलटन घाट का आकर्षण यहां चट्टानों की विशाल श्रृंखला है जिसके बीच से होकर कन्हर नदी गुजरता है। कन्हर नदी के एक ओर छत्तीसगढ़ है तो दूसरी ओर झारखंड है दोनों ओर प्रकृति का यह अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां के विशेष प्रकार के पत्थर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

       

प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है पलटन घाट…… एक ओर जहां पलटन घाट जिले के प्रमुख पिकनिक स्पाटो में एक है जहां काफी आसानी से पहुंचा जा सकता है वही यह विगत एक दशक से उपेक्षा का शिकार है यदि प्रशासन चाहे तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बहुत कुछ कर सकता है जिससे यहां का आकर्षण और बढ़ेगा।

पत्थरों की अदभुत श्रृंखला देखने दूर-दूर से आते हैं लोग……… पलटन घाट के अंदर जाते ही यहां पत्थरों की अद्भुत श्रृंखला लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है यहां के विशेष प्रकार के पत्थर छत्तीसगढ़ की ओर एवं झारखंड की ओर हैं जो एक श्रृंखला में है इन पत्थरों पर चढ़कर कन्हर नदी का नजारा लोग लेते हैं।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि रामानुजगंज शहर के सबसे नजदीक पलटन घाट पर्यटन स्थल है यह नगर पंचायत के अंतर्गत नहीं आता है परंतु फिर भी समय-समय पर नगर पंचायत के द्वारा पलटन घाट की साफ सफाई कराई जाती है यदि प्रशासन चाहे तो पलटन घाट को सजाया एवं संवारा जा सकता है यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

Categorized in: