निवेशकों से रुपए दोगुना करने का झांसा देकर जमा कराए थे करोड़ों रुपए

अंबिकापुर. हजारों निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले चीट फंड कंपनी के डायरेक्टर दंपत्ती को गांधीनगर पुलिस ने बलौदाबजार से गिर तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप एक्का ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर चीट-फंड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुभ सांई देवकान इंडियन लिमिटेड द्वारा काफ कम समय में रुपए दोगुना करने का झांसा लोगों को देकर करोड़ों रुपए अपने खाते में जमा करवाया था। इसके लिए वह जगह-जगह कई एजेंट भी तैयार किया था। ताकि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को रुपए दोगुनी करने का झांसा देकर लोग कंपनी में निवेश करें। कई लोगों ने कंपनी के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई को कंपनी में जमा किया था। कंपनी के खाते में जब करोड़ो रुपए हो गए तो कंपनी के डायरेक्टर पुर्णेन्द्र व उसकी पत्नी यहां से कंपनी बंद कर फरार हो गया। इसके बाद निवेशक उसकी तलाश करते रहे। निवेशकों ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर के व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली की कंपनी के डायरेक्टर पुर्णेन्द्र कुमार व उसकी पत्नी को निवास अस्थान रामपुर पोस्ट कटगी थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार से गिर तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Categorized in: