रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम ने जिलेवासियों से कोरोना टीका लगाए जाने की अपील करते हुए अपना वीडियो संदेश जारी किया है। सुश्री नेताम ने जारी वीडियो संदेश में कहा है कि 21 जून से पूरे देश में निःशुल्क टीकाकरण का व्यापक अभियान चल रहा है सभी पंचायतों के टीकाकरण केंद्र में टीका लगाए जा रहे हैं जहां 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लग रहा है कोरोना महामारी से लड़ने के लिए टीका ही कारगर उपाय है जिसे हम सबको अपनाना है। निशा नेताम ने कहा कि गर्भवती महिलाएं टीका नहीं लगाया।वही लोगों से टीका लगाए जाने की अपील करते हुए कहा कि अपने तो टिका लगाए ही साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी एवं परिवार के लोगों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें।

टीका लगाने जाने से पहले यह ये जाना है आवश्यक…….. निशा नेताम ने कोरोना टीका लगाने जाने से पहले एक आवश्यक पहचान पत्र ले जाने की भी अपील की जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड मतदाता परिचय पत्र ड्राइवरी लाइसेंस भी हो सकते हैं।

अफवाह में न पड़े टीका लगवाए……. निशा नेताम ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए टीका ही कारगर उपाय है टीका लगाने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है जो कोरोना वायरस से बचाव करती है।

Categorized in: