रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामानुजगंज के द्वारा अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित कर होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध मे विस्तृत चर्चा किए। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी, अपर सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन, अपर सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रामानुजगंज डेविड निक्सन लकड़ा व अधिवक्ता उपस्थित रहे।

जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामानुजगंज द्वारा आगामी आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में विस्तृत चर्चा कर शमनीय अपराधों से संबंधित आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, प्री लिटिगेशन मामले के अधिक संख्या में निपटारे किए जाने के संबंध में अधिवक्तागण से चर्चा किए। उक्त बैठक में उपस्थित सभी न्यायाधीश गणों के द्वारा भी नेशनल लोक अदालत में किस प्रकार से प्रकरणों का निपटारा किया जाए उसके संबंध में चर्चा किया गया और उक्त नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निपटारा कर पक्षकारों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किये । जिसमें जिला अधिवक्ता संघ रामानुजगंज के अध्यक्ष आर के पटेल के द्वारा नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला अधिवक्ता संघ रामानुजगंज के समस्त अधिवक्तागण की ओर से अपना भरपूर सहयोग किए जाने का आश्वासन प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन राकेश पांडेय अधिवक्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनूप तिवारी, संतोष पाण्डेय, अविनाश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राजीव पटेल, उमाशंकर गुप्ता, ओम प्रकाश केशरी, छोटेलाल कुशवाहा, सनाउल्ला अंसारी, विपिन बिहारी सिंह, अरविंद गुप्ता, प्रदीप दुबे, अवधेश गुप्ता, अमरनाथ केशरी, मनिता शर्मा, अशोक गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, शंभू गुप्ता, एस पी गुप्ता, रमेश गुप्ता, अनूप अग्रवाल, अरुण गुप्ता, असफाक अंसारी, धर्मन सिंह, ध्रुव गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Categorized in: