दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- बुधवार को नावापारा-भटगांव मार्ग बतरा पसल्हियापारा चौक के समीप तेज रफ्तार की टियुभी कार ने बाइक सवार तीन लोगो को ठोकर मार दी। घटना में बाईक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टियुभी कार चालक को मामूली चोट आई है। कार में सवार दो लोग सुरक्षित बताए गए है। घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बतरा में करने के बाद घायलो की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 9 बजे सुनील बघेल, तूलेश्वर सिंह, लाल साय सिंह जो तीनों बतरा निवासी है और अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीएम 0522 से ग्राम लक्ष्मीपुर से अपने घर बतरा आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक सीजी 29 एसी 2551 ने पसल्हियापारा चौक में बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद बाईक सवार एक युवक दूर जा गिरा, जबकि दो लोग कार में फसकर कुछ दूर तक घसीटे हुए कार ले गया। जिससे दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाईक सवार तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद बतरा में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कार में एसईसीएल भटगांव एरिया फाइनेंस मैनेजर केके पांडे कार से आना-जाना करते है। प्रत्यक्षदर्शी कि माने तो कार काफी तेज रफ्तार में था और प्रतिदिन यह कार इस मार्ग से तेज रफ्तार से गुजरा करती थी। बरहाल समाचार लिखे जाने तक किसी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नही कराई गई है, हालांकि घटना स्थल में करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी सहित पूरी टीम उपस्थित रही।

Categorized in: