बलरामपुर – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में आज कक्षा पहली एवं दसवीं के छात्रों का एडमिशन प्रक्रिया लाटरी के माध्यम से किया गया। लॉटरी प्रक्रिया में बलरामपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व अजय किशोर लकड़ा जिला शिक्षा अधिकारी बी.एक्का विकास खंड शिक्षा अधिकारी जय गोविंद तिवारी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी गौरव गुप्ता की उपस्थिति में लाटरी पद्धति से चयन प्रक्रिया किया गया। जिसमे कक्षा पहली कॉल्स में 40 सीटों पर कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए सर्वप्रथम एसटी,एससी बीपीएल वर्ग में से 5 लड़के और 5 लड़कियों का चयन किया गया। जिसके पश्चात लाटरी माध्यम से 15 लड़के और 15 लड़कियों का चयन किया गया। जिसके साथ वेटिंग लिस्ट में 3 लड़कों और 3 लड़कियों का नाम भी रखा गया है। तो वही कक्षा दसवीं में एक सीट के लिए कुल 11 फार्म विद्यालय को प्राप्त हुए थे। जिसे भी लाटरी पद्धति से करते हुए चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने की उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बच्चों के अच्छी शिक्षा अच्छी ज्ञान एक अच्छी सोच के साथ प्रारंभ की गई है जहां आज बच्चे और उनके परिजन शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Categorized in: