रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 13 निवासी बेवा के चलगली स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद खरीददार के द्वारा पूरा पैसा न देकर बेवा को दौड़ाया जा रहा था जिससे परेशान होकर बेवा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू से न्याय की गुहार लगाई थी रामकृष्ण साहू के तत्परता से बेवा को न्याय मिला एवं खरीददार के द्वारा बकाया पैसा चेक के माध्यम से बेवा को प्रदान किया गया। इस संबंध में छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने भी प्रमुखता से मुद्दा उठाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 13 निवासी सरिता देवी के पति रोहित गुप्ता के रहते अपने चलगली स्थिर जमीन एवं घर की बिक्री ग्राम चलगली निवासी अनिल गुप्ता एवं हेमा गुप्ता से की थी जमीन का रजिस्ट्री भी हो गया था परंतु पूरा पैसा न देकर अनिल गुप्ता के द्वारा दौड़ाया जा रहा था थक हार कर सरिता ने न्याय की गुहार पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू से लगाई थी जिसके बाद रामकृष्ण साहू के निर्देश पर चलगली थाना प्रभारी सुनील तिवारी एवं जांच अधिकारी मायापती सिंह के तत्परता से सरिता का बकाया पैसा अनिल गुप्ता के द्वारा चेक के माध्यम से 1 लाख 70 हजार दिया गया इस संबंध में जांच अधिकारी मायापती सिंह ने बताया की सरिता देवी की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच की गई तो पता चला कि अनिल गुप्ता के द्वारा पूरा पैसा नहीं दिया गया है जिसके बाद सरिता गुप्ता एवं अनिल गुप्ता के बीच मध्यस्था कर बकाया 1लाख 70 हजार दिलाया गया।

                      

Categorized in: