दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- सरकार ने कच्चे रास्तों को पक्का करने की बहुत सी घोषणाएं करती हैं, जिन पर विभागीय अधिकारी काम करने का दावा करते हैं। लेकिन जो सड़कें पहले सी ही पक्की हैं और गड्ढों में तब्दील हो रही है उनकी तरफ न तो सरकार के नुमाइंदों का ध्यान जा रहा है तथा न ही विभाग के कार्यालयों में बैठे उच्च अधिकारियों का। सड़कों की मरम्मत के लिए प्रति वर्ष लाखों रुपये का बजट विभागों में आता है। सड़कों की हालत को देखकर ऐसा लगता है यह बजट मात्र फाइलों में ही पूरा हो रहा है तथा सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान भी दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है।

पीडब्लूडी विभाग के द्वारा दस वर्ष पूर्व निर्माण कार्य कराए गए लटोरी-करौटी मख्य सड़क अब बत से बत्तर हो गई है। दतिमा चौक से लेकर कासकेला तक की स्थिति ऐसी हो गई है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क यह अंदाज लगा पाना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि आये दिन उक्त मार्ग में दुर्घटना घटित होते रहता है। जिससे राहगीरों को चलने पे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परंतु इसे देखने वाला कोई नही है। और न ही विभाग इसका सुध लेना मुनासिब समझा जबकि उक्त मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों गाड़िया चलती है सड़क पर बने गड्ढे के कारण दुर्घटना की आये दिन आशंका बनी रहती है। यहा पे यह भी बताना लाजमी होगा कि उक्त मार्ग में क्षेत्र के विधायक व संसदिय सचिव पारसनाथ राजवाडे का भी आना-जाना लगा रहता है इसके बाद भी विभाग का मौन रहना समझ से परे है। इस सड़क की सुधार जल्द नही हुई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

ग्रामीणों में पनप रहा है आक्रोश- उक्त मार्ग में दतिमा, राई, नावापारा, बतरा, केनापारा, धरतीपारा, खोपा, कसकेला, के ग्रामीण प्रतिदिन विभिन्न कार्य से आना-जाना लगा रहता है। इनके लिए गड्ढे कोई मुसीबत से कम नही है। यही कारण है कि ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है वही दूरी और अनजान व्यक्ति तो इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार होही जाते है।

एक सप्ताह से लगातार हो रहा हादसा- बता दें कि बीते एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है जिससे सड़क में बने गड्ढे में पानी भर जाता है जिसका अंदाजा लगाना लोगो के लिए मुश्किल हो जाता है और प्रतिदिन उक्त गड्ढे में कोई ना गिर जाता है। बारिश होने से गड्ढे विगत एक सप्ताह से मोटरसाइकिल से गिरने की ऐसी दर्जनों घटनाएं घट चुकी हैं। कई लोगों को काफी चोटें भी आई है।

आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है, मरम्मत कार्य के कई काम चल रहे है, यह मार्ग स्वीकृत है या नहीं मैं दिखवा लेता हूं अति शीघ्र ही इसे बनवा दिया जाएगा।

हर्षद साहू- एसडीओ, पीडब्लूडी सूरजपुर।

Categorized in: